फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike collided with bull, AC mechanic died, friend injured

Rampur News: सांड़ से टकराई बाइक, एसी मैकेनिक की मौत, दोस्त घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with bull, AC mechanic died, friend injured
रामपुर। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले बुधवार रात 10 बजे धमोरा निवासी एसी मैकेनिक मोनू सैनी (20) पुत्र हरिओम सैनी की बाइक सामने से आ रहे सांड़ से टकरा गई। हादसे में सोनूू की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त ऋषभ घायल हो गया। मोनू के घर उसकी बहनें राखी बांधने आई हुई थीं। रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत की खबर सुनकर दोनों बहनें बदहवाश हो गईं। छुट्टा लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बुधवार रात धमोरा निवासी मोनूू अपने दोस्त धमोरा निवासी ऋषभ के साथ बाइक से सामान लेने के लिए रामपुर जा रहा था। मेघानगला गांव के पास उसकी बाइक के आगे सांड़ आ गया और बाइक सांड़ से टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों दोस्त सड़क पर गिर पड़े, जिसमें मोनू को गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं ऋषभ की हालत ठीक है।
विज्ञापन

सूचना पाकर मोनूू के परिजन भी पहुंच गए और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव लेकर घर चले आए। बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोनू एसी मैकेनिक का काम करता था। शहजादनगर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मातम में बदल गईं रक्षाबंधन की खुशियां
मोनू अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी दो बड़ी बहनों कविता, अनीता और बड़े भाई अजय की शादी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन था, इसलिए बुधवार शाम को उसकी दोनों बहनें राखी बांधने के लिए मायके आ गई थीं। कविता गढ़मुक्तेश्वर से और अनीता अपनी ससुराल टांडा क्षेत्र के गांव लालपुर से आई थीं। परिवार में खुशी का माहौल था। रात में मोनू रामपुर से सामान लेने की बात कहकर दोस्त के साथ निकला था और फिर घर में उसकी मौत की खबर पहुंची तो खुशियां मातम में बदल गईं। भाई की मौत की खबर सुनकर दोनों बहनें बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed