फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bhaya dooj

भैया दूज ः बहन-भाई के प्यार के आगे मुसीबतें दरकिनार

Tue, 01 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 01 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
bhaya dooj
रामपुर में मंगलवार को भैयादूज पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़। अमर उजाला

विज्ञापन

भैयादूज के दिन बहनों को आवागमन में भारी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क से लेकर ट्रैक तक आपाधापी का माहौल रहा। ट्रेनें पीछे के स्टेशनों से ही फुल होकर आईं उनमें पैर रखने भर को जगह नहीं थी। बसें शहर के भीतर लाने के बजाय चालक परिचालक बाईपास से ही निकालकर ले गए। जो बसें शहर के अंदर आईं भीं, उनमें पैर रखने को जगह नहीं थी। बहनें बसों का इंतजार करती रहीं। लेकिन भाई-बहन के प्यार के आगे ये सारी मुसीबतें छोटी साबित हुईं। 

भैया दूूज को लेकर जिले भर में जबर्दस्त उत्साह का माहौल था। सुबह पांच बजे से ही बहनें भाइयों के घर जाने के लिए सड़कों पर निकलीं तो बसों और ट्रेनों में सीटें ही नहीं मिली। रोडवेज बस स्टेशन, अंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस व मालगोदाम तिराहे पर जबर्दस्त भीड़ रही। यहां लोग बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन बसें बाईपास से होकर निकल गईं, इसलिए बसें नहीं मिलीं। जो बसें आई भी वह पूरी तरह फुल थीं। लोगों को बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी। यही हालत ट्रेनों में भी था।
विज्ञापन


ट्रेनों में सुबह से ही जबर्दस्त सुरक्षा के इंतजाम रहे। सुबह से ही भीड़ लगी हुई थी। सुबह से ट्रेनों में भीड़ रही। पीछे से ही ट्रेनें फुल होकर आने के बाद भी लोग ट्रेनों में चढ़ने को तैयार रहे। भारी धक्का मुक्की के बीच लोग ट्रेनों में सफर करते रहे। दिन भर यहां अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफरातफरी के माहौल के बीच लोगों की दिक्कतें लगातार बढ़ती रहीं। दिन भर भीड़ रहने के बाद लोग परेशान दिखे। रेलवे स्टेशन पर भी जबर्दस्त भीड़ लगी रही। इसके साथ ही रोडवेज बस स्टेशन पर भी भीड़ लगी रही। लोग इससे खासे परेशान रहे। रेलवे व रोडवेज की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। रोडवेज के बसों की व्यवस्था भैया दूज की भीड़ में खो गई। लोग परेशान दिखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed