फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bhandpura sweeper suspended, charge sheet against secretaryBhandpura sweeper suspended, charge sheet against secretary

Rampur News: भंडपुरा का सफाईकर्मी निलंबित, सचिव के खिलाफ चार्जशीट

Wed, 11 Sep 2024 11:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 11 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bhandpura sweeper suspended, charge sheet against secretaryBhandpura sweeper suspended, charge sheet against secretary
रामपुर। सीडीओ नंदकिशोर कलाल ने चमरौआ विकास खंड क्षेत्र के भंडपुरा गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली, जिस पर सीडीओ ने सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया। जबकि ग्राम सचिव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने और ग्राम प्रधान के मानदेय पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

सीडीओ ने भंडपुरा का स्थलीय निरीक्षण किया। यह ग्राम पंचायत ओडीएफ प्लस ग्राम 2023-24 के तहत चयनित है। निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत में निर्मित कराए गए वेस्ट स्टेबलाइजेशन पॉन्ड मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। वेस्ट स्टेबलाइजेशन पांड पर जाल नहीं रखा पाया गया। आरआरसी केंद्र संचालित नहीं पाया गया। गांव में जगह-जगह गंदगी पाई गई। स्कूल का निरीक्षण किया गया तो स्कूल में भी जल भराव की स्थिति पाई गई है। ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं किए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव को आरोप पत्र जारी करते हुए सात दिन का समय दिया गया है। ग्राम प्रधान के मानदेय आहरण पर रोक लगाई गई है। सफाई कर्मी सुमित कुमार द्वारा सफाई कार्य न करने के फलस्वरूप उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 23-24 में कराए गए विकास कार्यों की जांच कंसल्टिंग इंजीनियर से कराने के संबंध में भी निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के समय जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, खंड विकास अधिकारी निहारिका जैन, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जगतपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed