फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bhaidooj: Buses will be available every hour on local routes.

भाईदूज : लोकल रूटों पर हर घंटे मिलेंगी बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhaidooj: Buses will be available every hour on local routes.
रामपुर। दिवाली के बाद अब भाईदूज के लिए रोडवेज तैयारी में जुटा है। यात्रियों को सभी रूटों पर आराम से बस मिल सके, इसके इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। सोमवार को भी रामपुर से दिल्ली और बरेली रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रही, जिसके चलते इन रूटों पर बसों के फेरों को बढ़ाया गया। वहीं परिचालकों और चालकों को भी अतिरिक्त गाड़ी चलाने जाने पर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
विज्ञापन

दो नई बसें मिलने के बाद स्थानीय डिपो की ओर से 62 बसों का प्रतिदिन संचालन किया जा रहा है। दिवाली से दिल्ली रूट पर 30 और बरेली, लखनऊ की ओर 20 बसों का संचालन किया जा रहा है। बाकी बसें लोकल रूट पर चलती हैं। प्रतिदिन बसें अतिरिक्त फेरों के साथ दौड़ रही हैं। दिवाली तक शहरों से घरों को लौटने वाले कामकाजी लोगों की भीड़ थी। अब भाईदूज पर बहनों की भीड़ रोडवेज बसों में बढ़ेगी। इसको लेकर रोडवेज अपनी व्यवस्थाएं सुधारने में लगा हुआ है। इसके लिए लोकल के रूट पर बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन

रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दीप चंद जैन ने बताया स्थानीय डिपो से सभी बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली और अन्य स्थानों से अधिकांश लोग त्योहार पर घरों के लिए लौट चुके हैं। इसलिए भाईदूज पर लोकल में शाहबाद, स्वार-टांडा, बिलासपुर और मिलक की ओर अतिरिक्त बसें चलेंगी। अभी इन रूट पर प्रतिदिन चार-चार फेरे लग रहे हैं। दिवाली पर आठ-आठ फेरे लगाए जाएंगे। ऐसी व्यवस्था रहेगी कि प्रत्येक घंटे पर यात्रियों को बस मिल सके। बाकी दिल्ली और बरेली रूट पर यथावत बसें दौड़ती रहेंगी। इन बसों से मुरादाबाद और मिलक के यात्री यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------
रात में भी चलेंगी बसें

एआरएम ने बताया कि जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। वैसे ही बसों के फेरों को भी बढ़ाया जाएगा। रात में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिस समय भी यात्री होंगे, उस समय बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed