फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   beena out from sp

गठबंधन के विद्रोह पर बीना सपा से बाहर

Sat, 04 Mar 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

चुनावी नतीजे आने से पहले ही अब राजनीतिक दलों ने पार्टी के साथ भीतरघात करने के आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में  बिलासपुर सीट से समाजवादी-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी संजय कपूर का चुनाव न लड़ाने पर समाजवादी पार्टी ने होमगार्ड विभाग की सलाहकार एवं पूर्व विधायक बीना भारद्वाज को ही पार्टी से बाहर कर दिया है। उन पर चुनाव में पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाया है। इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।

चुनावी नतीजे भले ही 11 मार्च को आएंगे,लेकिन चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी कार्य करने वाले नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू हो गया। समाजवादी पार्टी ने पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में सबसे पहले मिलक-बिलासपुर सीट से विधायक रह चुकी बीना भारद्वाज निशाने पर आ गई हैं। मिलक बिलासपुर सीट फिलहाल अब अलग हो गई है। सपा-कांग्रेस का बिलासपुर सीट पर गठबंधन हो चुका है। इस सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में विधायक संजय कपूर को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


चुनाव संपन्न हो चुका है और अब 11 मार्च को मतगणना होनी है। 11 मार्च को होेने वाली मतगणना से पहले ही समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक बीना भारद्वाज को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के मुताबिक बीना भारद्वाज ने गठबंधन के तहत कोई चुनाव नहीं लड़ाया। सूचनाओं के मुताबिक बीना भारद्वाज ने प्रत्याशी संजय कपूर के खिलाफ कार्य किया और पार्टी की नीतियों के खिलाफ काम किया है। जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में कार्य करने का आरोप लगाया गया है। जिलाध्यक्ष ने इन आरोपों के चलते पूर्व विधायक को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed