फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   be vegetrian

शाकाहारी और सदाचारी बने मनुष्य

Sat, 09 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Sat, 09 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
be vegetrian
पंकज महाराज
जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष पंकज महाराज शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेध आध्यात्मिक जन जागरण यात्रा के साथ गुरुवार शाम रामपुर पहुंचे। यहां पर जय गुरुदेव अनुयायियों ने यात्रा का स्वागत किया। शुक्रवार को सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें पंकज महाराज ने बाबा जय गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


 जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व ट्रस्ट मथुरा द्वारा प्रदेश के 50 जिलों में 50 दिवसीय शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेध आध्यात्मिक जन जागरण यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का उद्देश्य लोगों को शाकाहारी-सदाचारी बनने के साथ नशे जैसे दुर्व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। गुरुवार शाम को यात्रा के रामपुर पहुंचने पर स्थानीय संगत से जुड़े अनुयायियों ने स्वागत किया। शुक्रवार को ज्वालानगर में एक सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें पंकज महाराज ने कहा कि बाबा जय गुरुदेव का सच्चा शिष्य व अनुयायी वही है जो अहिंसा के मार्ग पर चले और शाकाहारी व सदाचारी हो। 
विज्ञापन


बाबा जय गुरुदेव का अनुयायी बन करोड़ों लोगों ने नशे व अन्य दुर्व्यसनों को छोड़ आध्यात्म का मार्ग अपनाया है। उन्होंने सभी से बाबा जय गुरुदेव द्वारा दिए संदेशों का पालन कर उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। नाम योग साधना का उपदेश देते हुए सुमिरन, ध्यान और भजन की विधि बताई। उन्होंने सत्संग के दौरान गौ हत्या रोकने के लिए प्रभावी कानून की भी बात कही। इस अवसर पर डा. केके मिश्रा, बाबूराम, सुनील यादव, जीतू, अनूप कुमार, रोहिताश गुप्ता, सतीश शुक्ला, श्याम सिंह, धर्मपाल, डालचंद, उदयराज सिंह, डा. टीकाराम, डोरीलाल, रामनिवास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed