{"_id":"669ef04575955f06c60d1365","slug":"ban-on-heavy-vehicles-on-bhakra-dam-bridge-rampur-news-c-282-1-smbd1025-126293-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भाखड़ा डैम के पुल पर भारी वाहन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भाखड़ा डैम के पुल पर भारी वाहन पर रोक
Tue, 23 Jul 2024 05:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। डीएम जोगेंद्र सिंह ने सोमवार को नगर में अमृत योजना के अंतर्गत निर्मित झील व पुल का किया निरीक्षण किया। उन्होंने टीम गठित कर झील की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने भाखड़ा डैम के पुल पर भारी वाहन प्रतिबंधित के दिए निर्देश दिए हैं।
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम नैनीताल हाईवे स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे। अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत नगर विकास विभाग द्वारा निर्मित झील के सौन्दर्यीकरण कार्य का एसडीएम हिमांशु उपाध्याय और संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई-21 मुरादाबाद को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल को निर्देश दिए कि एक टीम गठित कर झील के सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराएं। इसके बाद उन्होंने सिंचाई विभाग के अधीन भाखड़ा डैम के पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता सिंचाई को पुल के पिलर में आई दरार को तत्काल ठीक किए जाने एवं भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।