{"_id":"666ccc4f0590f90dbb07eec4","slug":"bakrid-prayers-will-not-be-held-on-the-streets-social-media-will-also-be-monitored-rampur-news-c-282-1-rmp1004-123686-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़कों पर नहीं होगी बकरीद की नमाज, सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़कों पर नहीं होगी बकरीद की नमाज, सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि ईद की नमाज ईदगाह व मस्जिदों के अंदर ही संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर नजर है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बकरीद को लेकर पुलिस लाइन के सभागार में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें पूरे जिले से आए हुए धर्मगुरु और जिम्मेदारों को प्रशासनिक स्तर से आगामी बकरीद त्योहार के दृष्टिगत की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बकरीद के दौरान नमाज ईदगाह के अंदर ही होगी तथा नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका और नगर पंचायतों द्वारा व्यापक स्तर पर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
इस दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी, इसलिए कोई भी व्यक्ति भ्रामक खबरों का प्रसार न करें। क्योंकि इससे शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था को किसी भी रूप में प्रभावित करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
जिम्मदारों की भी यह जिम्मेदारी है कि वह लोगों को अपनी धार्मिक मान्यता के अनुसार शांतिपूर्ण माहौल में अपने त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या हो तो समय से अवगत करा दें ताकि उसका समाधान हो जाए। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर से मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए हैं जो शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ भी प्रशासनिक स्तर से अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान में भी सभी जिम्मेदार सहयोग करें। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव सहित सभी एसडीएम, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।