{"_id":"5a205dca4f1c1b8b688b5f5a","slug":"baajpur-maargper-aanth-ghante-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल-बाजपुर मार्ग आठ घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल-बाजपुर मार्ग आठ घंटे जाम
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
टांडा में साप्ताहिक बाजार के कारण नैनीताल-बाजपुर मार्ग पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
नगर से गुजरने वाला बाजपुर नैनीताल मार्ग गुरुवार को साप्ताहिक बाजार के चलते आठ घंटे जाम रहा। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे मुख्य मार्ग से जुड़े संपर्क मार्ग पर भी वाहनों की संख्या बढ़ गई। राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे वाहनों के काम होने के बाद मुख्य मार्ग सुचारु रूप से चल पाया।
गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में ठेलों, फड़ों आदि के चलते सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया। वहीं साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आए वाहन चालकों के मार्ग पर बेतरतीब वाहनों के खड़े करने की वजह से आवागमन ठप हो गया। बाजपुर-मुरादाबाद पर करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। शाम को करीब पांच बजे के बाद वाहनों का आवागमन कम होने से जाम की स्थिति पर कुछ हद तक काबू पाया जा सका।
नगर के मोहम्मद सलमान, मोहसिन, अनिल कुमार, शहादत अली, शोएब ने स्थानीय प्रशासन से नगर में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को खत्म करने की मांग की है। उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि चुनाव अचार संहिता हटने के बाद नगर में चल रही जाम की समस्या का हल निकाला जाएगा।