Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rain and winds have shifted the weather, bringing a touch of chill.

Rampur News: बारिश और हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, होने लगा ठंड का एहसास

Sat, 31 Oct 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rain and winds have shifted the weather, bringing a touch of chill.
रामपुर। बृहस्पतिवार रात तेज ठंडी हवाएं चलने के बाद रिमझिम फुहारों का सिलसिला शुरू हो गया। शुक्रवार तड़के हुई बारिश ने मौसम को सर्द कर दिया। ठंडी हवाओं और बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन इसके साथ ही बिजली व्यवस्था भी बेपटरी हो गई।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश के कारण सड़कों और गलियों में कीचड़ व गंदगी फैल गई, जिससे सुबह आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

शाम तक मौसम सामान्य था, लेकिन देर रात से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। इसके साथ ही तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं। रात में रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। शुक्रवार तड़के बारिश होने से मौसम में ठंडक और बढ़ गई। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को भी ठंडी हवा के कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। बारिश के बाद शहर की कई सड़कों और मोहल्लों की गलियों में गंदगी फैल गई। धूल से कूड़ा सड़कों पर फैल गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई स्थानों पर सड़कें गीली हो गईं। वहीं, कामकाज के लिए निकले लोगों को वाहन संभलकर चलाना पड़ा।
रात से चल रही तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। अचानक बिजली जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, सुबह बारिश के बाद दिन निकलने के साथ ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया। बादलों के बीच से धूप निकलने लगी और दोपहर तक अच्छी धूप खिल गई। इससे लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन ठंडी हवाओं का असर बना रहा। धूप निकलने के बावजूद मौसम में पहले जैसी गर्माहट नहीं लौट सकी।
लोग दिनभर मौसम के बदलते मिजाज को लेकर चर्चा करते रहे। दोपहर बाद एक बार फिर आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने लगी। देर शाम तक आसमान में काली घटाएं छा गईं। इससे दोबारा बारिश होने के आसार बने रहे। मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने लोगों को असमंजस में डाल दिया।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए इस बदलाव का दिन और रात के तापमान के साथ ही जनजीवन पर भी असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed