{"_id":"6ae4fa80433f1990560806eb","slug":"young-womans-body-found-hanging-from-a-nooseyoung-womans-body-found-hanging-from-a-noose-rampur-news-c-282-1-rmp1016-183684-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फंदे से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फंदे से लटका मिला युवती का शव
Sat, 31 Oct 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। मधुकर गांव में शुक्रवार को 19 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। युवती को इस हालत में देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, घटनास्थल पर रामपुर से फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
सीओ देवकीनंदन ने बताया कि युवती का शव मिला है। हत्या के आरोप लगाने वाली बात सामने नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद