{"_id":"68d4540a1dc615844e027088","slug":"azam-should-stay-away-from-politics-and-take-rest-tikait-rampur-news-c-282-1-pbt1003-154255-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत से दूर रहें आजम, करें आराम : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत से दूर रहें आजम, करें आराम : टिकैत
विज्ञापन
रामपुर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां को मशविरा दिया कि वह अभी राजनीति और प्रेस से दूर रहें। ज्यादा चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है ।
टिकैत बुधवार को बरेली से लौटते समय आकाशवाणी केंद्र पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। टिकैत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा नेता आजम खां राजनीति और प्रेस से अभी दूर रहे। वह अभी अपने घर पर आराम करें। ज्यादा चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है।
राजनीति और बयानबाजी से अभी दूर रहना चाहिए। कहा कि आजम जिस पार्टी में हैं, उसने भी कुछ नहीं किया। यह तो कोर्ट का धन्यवाद दो जो जमानत मिल गई। टिकैत ने राहुल गांधी की तारीफ की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा मांगा। कहा कि नौकरी वाला 60 साल में रिटायर होता है और राजनीति करने वाले 75 साल में भी नहीं।
विज्ञापन
बोले मोदी रिटायर हो गए हैं और अब वह समाजसेवा करें। किसानों की जमीन बचाने के लिए आंदोलन करते रहना जरूरी है। कहा हर शहर में बड़े-बड़े मॉल खुल रहे हैं। इसलिए छोटे दुकानदारों का कारोबार खत्म हो रहा है। जीएसटी कम करने के सवाल पर कहा कि इससे किसानों को फायदा नहीं होगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने संगठन पर ध्यान देने की भी अपील की। कहा कि सरकार कोई गलत फैसला करे तो उसकी खिलाफत करो। क्योंकि यह देश आंदोलन से बचेगा, पॉलिटिकल सिस्टम से नहीं। इसके बाद वह गुरुद्वारा पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश महासचिव हसीब अहमद, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, बरेली मंडल के प्रभारी राहुल यादव, मुरादाबाद मंडल प्रभारी अशोक चौधरी, दरबार लाल शर्मा, मोहम्मद तालिब, इरशाद हुसैन मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी ओर गुरुद्वारा सिंह सभा में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रधान सरदार निर्मल सिंह ने राकेश टिकैत व उनके साथ जिला अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह गिल को सिरोंपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान सरदार निर्मल सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिव सरदार मनमीत सिंह, अमरजोत सिंह कपूर, समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, सेवा सिंह, सुरजीत सिंह, हरमिंदर सिंह मौजूद रहे।