फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam said that penetreting for sueside is crime

रोहित को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले मुल्जिम : आजम

Mon, 25 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Mon, 25 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
azam said that penetreting  for sueside is crime
यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और
विज्ञापन
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। दलित छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी पर प्रधानमंत्री के भावुक होने पर आजम खां ने कहा कि बहुत अच्छी बात है। ऐसे सभी मौकों पर लोगों को भावुक होना चाहिए।


प्रधानमंत्री को गुजरात, मुजफ्फरनगर और दादरी पर भी भावुक होना चाहिए। भावुकता का मापदंड एक होना चाहिए, क्योंकि प्रधानमंत्री सबका होता है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान आजम खां ने कहा कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दलित छात्र की खुदकुशी को लेकर पूरा देश चिंतित है।


रोहित की मौत को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। जिन लोगों ने ये हालात पैदा किए हैं वो आईपीसी की धारा 120बी के मुल्जिम हैं। इस दौरान आजम खां ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर कटाक्ष किया। राहुल गांधी के बुंदेलखंड दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि उनको तो कोई गंभीरता से नहीं लेता है।


आजम ने राहुल गांधी को सलाह दी कि वो अपने साथ टाफियां ले जाया करें। खुद भी चूसा करें और बच्चों को भी दिया करें। पंडित जवाहर लाल नेहरू की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर लिखी गई चिट्ठी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि पं. जवाहर लाल नेहरू ने चिट्ठी लिखी है और वॉर क्रिमिनल कहा है तो यह बहुत ही चौंकाने वाली बात है।


वॉर क्रिमिनल का अपना एक मानक है। द्वितीय विश्व युद्ध में जिन मुल्कों ने बेवजह इंसानी क़त्लेआम किया उनके उन सरबराहों को वॉर क्रिमिनल कहा गया है। अब उनकी तुलना नेताजी सुभाष चंद्र बोस से की जाए तो यह चिंताजनक है। इसकी जितनी भी मजम्मत की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed