फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Dungarpur case Azam Khan recorded his statement through video conferencing

Rampur: डूंगरपुर केस में सुनवाई तेज, आजम खां ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज कराए बयान, आरोपों को बताया झूठा

Tue, 09 Apr 2024 03:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 09 Apr 2024 03:56 AM IST
सार

रामपुर के डूंगरपुर बस्ती केस मामले में सपा नेता आजम खां ने जेल से बयान दर्ज करवाए। आजम पर लूटपाट, डकैती का आरोप लगाते हुए बस्ती के 12 लोगों ने केस दर्ज करवाए थे। इसमें से दो में वह बरी हो चुके हैं जबकि एक केस में सात साल की सजा सुनाई जा चुकी है। 

विज्ञापन
Rampur: Dungarpur case Azam Khan recorded his statement through video conferencing
सपा नेता आजम खां - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर के डूंगरपुर बस्ती के एक और मामले में सुनवाई तेज हो गई है। सोमवार को इस मामले में सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने अपने बयानों में लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया।

विज्ञापन


अब इस मामले की सुनवाई मंगलवार को भी होगी। गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर मारपीट, लूटपाट, डकैती जैसे संगीन आरोप लगाते हुए बस्ती के लोगों ने 12 केस दर्ज कराए थे, जिसमें तीन मुकदमों में कोर्ट अपना फैसला सुना चुकी है।
विज्ञापन


एक मामले में सपा नेता आजम खां को सात साल की कैद सुनाई जा चुकी है, जबकि दो मामलों में उन्हें बरी किया जा चुका है। इसी तरह के एक अन्य मामले में सुनवाई कोर्ट में हो रही है। यह मामला बस्ती निवासी गुड्डू की ओर से दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें सपा नेता आजम खां के साथ ही उनके मीडिया प्रभारी रहे फसाहत अली खां शानू, ठेकेदार बरकत अली, शावेज खां, इमरान, इकराम, सज्जाद को आरोपी बनाया गया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई।

सपा नेता आजम खां और ठेकेदार बरकत अली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने धारा 313 के तहत अपने बयान दर्ज कराए। अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। आजम ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को नकार दिया।


इस मामले की सुनवाई मंगलवार को भी होगी। वहीं दूसरी ओर डूंगरपुर के एक और मामले में दरोगा अजय कुमार ने भी बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। इस मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed