फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan's code of conduct violation

आजम खां के आचार संहिता उल्लंघन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan's code of conduct violation
रामपुर। सपा सांसद आजम खां पर लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन के मामले और गंज थाना क्षेत्र में दर्ज पड़ोसी से मारपीट के मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली तारीख सोमवार 18 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार क्षेत्र में निर्धारित समय से अधिक समय तक चुनाव प्रचार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस मामले की बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके साथ ही गंज थाना क्षेत्र में आजम खां के खिलाफ दर्ज पड़ोसी से मारपीट के आरोप के मुकदमे की भी कोर्ट में सुनवाई हुई। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि इन दोनों मामलों में अब कोर्ट ने अगली तारीख 18 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खां की रिहाई को चलाया हस्ताक्षर अभियान
मिलक। सपा कार्यकर्ताओं ने सांसद आजम खां की रिहाई की मांग को लेकर सिंगरा, सिरसा,चिचौली, पशुपुरा, जगन्नाथपुर और जमापुर गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया। साथ ही इस दौरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इस दौरान संतोष शर्मा, प्रदीप चौधरी, रनवीर सिंह चौधरी, आफाक खां, आकिल खां, सरदार कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed