फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan News Azam family isolated from each other, Adeeb asked father how is mother

Azam Khan News: एक-दूसरे से अलग-थलग पड़ा आजम परिवार, अदीब ने अब्बू से पूछा अम्मी कैसी हैं? डॉ. तजीन हुईं मायूस

Mon, 23 Oct 2023 01:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Oct 2023 01:02 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां का सीतापुर जेल से पुराना नाता रहा है। वह इस जेल में 27 माह का समय बिता चुके हैं। पहले वे यहां परिवार के साथ गए थे,लेकिन इस दफा वह अकेले ही सीतापुर जेल में रहेंगे।

विज्ञापन
Azam Khan News Azam family isolated from each other, Adeeb asked father how is mother
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसे समय की मार ही कहा जाएगा कि सपा नेता आजम खां का भरापुरा परिवार रविवार को अलग-थलग पड़ता हुआ दिखा। सात साल की सजा काट रही डॉ. तजीन फात्मा को उनके पति आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला को अलग थलग कर दिया गया। तीनों लोग अब अलग-अलग जेल में ही अपनी सजा काटेंगे। 
विज्ञापन


तीनों को रात में नहीं, बल्कि सुबह के वक्त ही शिफ्टिंग की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद तीनों नेताओं के चेहरे पर उदासी छा गई। सपा नेता आजम खां अपनी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सात साल की सजा काट रहे हैं। 18 अक्तूबर को एमपीएमएलए कोर्ट ने उनको सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन


सजा सुनाए जाने के बाद तीनों को रामपुर जेल भेज दिया गया था। रामपुर जेल में जाने के बाद से ही यह आशंका जाहिर की जा रही थी कि तीनों को रामपुर से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है। सुरक्षा कारणों से यह बात सामने आ रही थी कि शिफ्टिंग का आदेश कभी भी आ सकता है। शनिवार की रात में आजम और अब्दुल्ला की शिफ्टिंग का आदेश पुलिस प्रशासन को मिल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश मिलने के बाद पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया। सीओ बिलासपुर रवि खोखर व सीओ स्वार अनुज कुमार मय फोर्स के सुबह करीब चार बजे रामपुर जेल पहुंच गए थे। इसके बाद जेल के दरवाजों को खुलवाया गया और फिर आजम और अब्दुल्ला को शिफ्टिंग की जानकारी दी गई। सूत्रों के अनुसार अचानक जेल बदले जाने से आजम व अब्दुल्ला का चेहरा लटक गया। 

इसके बाद दोनों ही पुलिस सुरक्षा के बीच बाहर निकल आए। दोनों को अलग अलग गाड़ियों में बिठाकर सीतापुर और हरदोई के लिए रवाना कर दिया गया। यहां पर तजीन फात्मा को सुबह करीब छह बजे के आसपास मामले की जानकारी दी गई। पति और बेटे को दूर भेजे जाने के बाद उनका भी चेहरा लटक गया।

 

अदीब ने आजम से पूछा अम्मी कैसी हैं
जेल शिफ्टिंग की सूचना मिलने के बाद सपा नेता आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम खां जेल पहुंच गए। उन्होंने जेल से निकलते वक्त अपने पिता आजम से अपनी अम्मी (डाॅ. तजीन फात्मा) के बारे में पूछा, जिस पर आजम ने हाथ हिलाकर कुछ जवाब दिया। जाते जाते आजम से उनकी मुलाकात भी हुई। इस दौरान आजम ने अदीब से चादर भिजवाने को कहा, जिस पर अदीब ने हामी भर दी।

पहले परिवार के साथ अब सीतापुर जेल में अकेले ही रहेंगे आजम
सपा नेता आजम खां का सीतापुर जेल से पुराना नाता रहा है। वह इस जेल में 27 माह का समय बिता चुके हैं। पहले वे यहां परिवार के साथ गए थे,लेकिन इस दफा वह अकेले ही सीतापुर जेल में रहेंगे।
 

सपा नेता आजम खां व उनके परिवार के खिलाफ 2019 के बाद करीब सौ से ज्यादा मुकदमे कायम हुए थे, जिसके बाद सपा नेता ने अपनी पत्नी तजीन फात्मा व बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ मिलकर फरवरी 2020 में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद कोर्ट ने तीनों को जेल भेजने के आदेश कर दिए थे। इस आदेश के बाद पुलिस ने पहले उन्हें रामपुर जेल भेजा था, लेकिन बाद में अगले ही दिन सीतापुर जेल भेज दिया गया। 

सीतापुर जेल जाने के बाद तीनों को इसी जेल में शिफ्ट किया गया था। जेल जाने के बाद कोरोना का सीजन आ गया। आजम भी कोरोना के शिकार हुए। सपा नेता आजम खां करीब 27 माह तक जेल में रहे और फिर जमानत पर रिहा हुए।

इससे पहले उनकी पत्नी डाॅ.तजीन फात्मा व बेटे अब्दु्ल्ला आजम को जमानत मिलने के बाद सीतापुर जेल से रिहाई मिल गई थी। अब एक बार फिर आजम को सीतापुर जेल भेजा गया है। यहां अब वह अकेले ही सीतापुर जेल में रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed