फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam khan blamed modi government

ये यूपी की उपेक्षा है, विधानसभा चुनावों में मिलेगा जवाब : आजम

Thu, 28 Jan 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Thu, 28 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
azam khan blamed modi government
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि क्या देश के 20 स्मार्ट शहरों में यूपी का एक भी शहर शामिल होने के काबिल नहीं है? केंद्र सरकार ने जान बूझकर यूपी की उपेक्षा की है। ये पक्षपात है। नरेंद्र मोदी यूपी से चुनाव जीतकर देश का बादशाह बने बैठे हैं और यूपी की उपेक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन



यूपी के लोग भी आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान इसका जवाब देंगे। 20 स्मार्ट सिटी की सूची से यूपी-बिहार के शहरों का नाम गायब होने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि भाजपा को बिहार में अपनी स्थिति का पता चल गया है। भाजपा को ये भी एहसास हो चुका है कि यूपी में बिहार से भी बदतर स्थिति होने वाली है।
विज्ञापन



इसलिए 20 स्मार्ट सिटी की सूची से यूपी-बिहार के शहरों का नाम गायब कर दिया गया है। आजम खां ने कहा कि वैसे हम केंद्र सरकार के रहमोकरम पर नहीं है। पूरा यूपी स्मार्ट है। रामपुर तो सुपर स्मार्ट सिटी है। स्मार्ट सिटी योजना में प्रदेश सरकार की ओर से सहयोग नहीं दिए जाने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि अब क्या सहयोग करें?
विज्ञापन
विज्ञापन



जब-जब मीटिंग बुलाते हैं हमारे अधिकारी मोटी-मोटी फाइलें लेकर जाते हैं। मैं ही इस महकमे का वजीर हूं, केंद्र सरकार बताए किसी तरह से सहयोग करूं। उन्होंने कहा कि ये पूरे यूपी की उपेक्षा है। यहां के 14 शहरों में से कम से कम एक तो 20 की सूची में शामिल कर लेते हैं। मुख्तार अब्बास नकवी बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, वो रामपुर को ही शामिल करा लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed