{"_id":"5a6398234f1c1b68268b56e7","slug":"azam-khan-appearing-in-the-mumbai-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री आजम खां, जमानत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री आजम खां, जमानत मिली
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
आजम खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मेंबर और यूपी के प्रभारी एजाज अब्बास नकवी को आतंकवादियों का वकील और आरएसएस का एजेंट कहकर मानहानि के मामले में फंसे पूर्व मंत्री आजम खां शनिवार को मुंबई की बांद्रा कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने उनको 15 हजार के निजी मुचलके के आधार पर जमानत दे दी। साथ ही कोर्ट ने कहा कि प्रत्येक सुनवाई पर वह स्वयं मौजूद रहेंगे।
बता दें कि सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मेंबर एवं यूपी के प्रभारी एजाज अब्बास नकवी ने पिछले साल रामपुर में वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे के मामले में निरीक्षण किया था। इसके बाद पूर्व मंत्री आजम खां ने एजाज अब्बास के खिलाफ बयान दिए थे, जिसमें उन्हें आतंकवादियों का वकील और आरएसएस का एजेंट भी बताते हुए मीडिया में बयान दिए थे। इस पर एजाज अब्बास ने मानहानि का नोटिस भेजा तो उसके जवाब में भी वही शब्दों का इस्तेमाल किया था।
इसके बाद मुंबई की बांद्रा कोर्ट में उन्होंने मानहानि का केस दायर किया। कोर्ट ने सुबूत के तौर पर नोटिस के जवाब और आजम के बयान की वीडियो रिकार्डिंग देखने के बाद 20 जनवरी को तलब किया था। एजाज अब्बास नकवी के अधिवक्ता डीवी सरोज ने बताया कि पूर्व मंत्री आजम खां शनिवार को कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें 15 हजार के मुचलके पर जमानत दी। बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी।