{"_id":"6568ed37ddd1693e6c037413","slug":"azam-joins-video-conferencing-from-sitapur-jail-rampur-news-c-282-1-rmp1001-11079-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: भड़काऊ भाषण केस की सुनवाई, सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सपा नेता आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: भड़काऊ भाषण केस की सुनवाई, सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सपा नेता आजम खां
Fri, 01 Dec 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:44 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव के दौरान शाहबाद कोतवाली में सपा नेता आजम खां के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला एडीओ पंचायत अनिल चौहान ने दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : संवाद
विस्तार
सपा नेता आजम खां के भड़काऊ भाषण के मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सपा नेता सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। सुनवाई के दौरान गवाह एडीओ पंचायत चंद्रपाल ने पेश होकर गवाही दी। उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान 2019 में शाहबाद कोतवाली में सपा नेता आजम खां के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला एडीओ पंचायत अनिल चौहान ने दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की और फिर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान गवाह एडीओ पंचायत चंद्रपाल सिंह कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने गवाही दी। उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान सपा नेता सीतापुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि इस मामले की सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन