फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajm kha told

‘मुझे देश का बादशाह बना दो पीओके भी हिंदुस्तान में होगा’ 

Sun, 04 Sep 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  स्वार रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो  स्वार रामपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
azajm kha told
स्वार में सिचाई विभाग के गेस्ट हाउस मैदान में जनसभा को संबोधित करते नगर विकास मंत्री मो आजम खां।

विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने जनसभा को संबोधित करते हुए देश के बादशाह को कमजोर और बुजदिल बताया और कहा कि देश के रखवालों के दुश्मन देश जहां सिर काट रहा हो। वहीं देश का बादशाह पाकिस्तान जाकर देश के दुश्मन की मां को कश्मीरी शाल भेेंट कर उसके पैर छू रहा है। अगर उन्हें बादशाह बना दिया जाए तो पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी हिंदुस्तान में होगा। 

शनिवार को दोपहर दो बजे नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने नगर स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पर जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश का बादशाह कमजोर ओर बुजदिल है। जिस देश का बादशाह अपनी मां को अपने पास तक नही रखता हो और दुश्मन देश में बिना बताये जाकर वहां के प्रधानमंत्री की मां को कश्मीरी शाल भेंट कर पांव छूता हो, ऐसे बादशाह पर शर्म आनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने का कि एक पूंजी पति ने देश के बादशाह को अपना एंबेस्डर बना कर कारोबार की दुनिया में बेच दिया है।
विज्ञापन


यह शर्म की बात है। इस दौरान उन्होंने आरएसएस के लोगों द्वारा बार बार दंगा कराकर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया। और कहा कि रामपुर जिले को प्रदेश में नही पूरे देश मेें विकास के नाम से जाना जाता है। सन् 2017 मेें पुन: सरकार बहुमत मेें आई तो जिले की सभी तहसीलों में भी रामपुर की तरह विकास होगा। इससे पूर्व नगर विकास मंत्री ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। इस दौरान वह मीडिया पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा में राज्यसभा सांसद मुनब्बर सलीम, नसीर खां, अब्दुल्ला आजम खां, अदीब आजम खां, पालिकाध्यक्ष अजहर खां, पालिकाध्यक्ष शफीक अहमद अंसारी, पालिकाध्यक्ष टांडा शहाबुद्दीन गोरी, महफूज खां, हामिद गोल्डन, अफसर खां, नवाब दूला खां, जफरुद्दीन खां, जाबिर देश प्रेमी, जरनेल सिंह, रियासत अली, तकमील अहमद एडवोकेट, जाहिद अली, जलील खां, प्रधान जमीर अहमद खां, सभासद मोहम्मद इस्लाम, अकील अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष मसवासी दिनेश गोयल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed