फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajm became angry on yogi government

बदले की भावना से काम कर रही योगी सरकार : आजम

Wed, 26 Apr 2017 01:06 AM IST
  अमर उजाला ब्यूरो /   रामपुर
  अमर उजाला ब्यूरो /   रामपुर Updated Wed, 26 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व मंत्री व सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां ने कहा कि योगी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। रामपुर के विकास के लिए जो पैसा आया था वह वापस ले लिया। यूनिवर्सिटी और स्कूलों पर गलत नजर रखने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। कहा कि नौजवानों की जिम्मेदारी बनती है कि अगर कोई भी जौहर यूनिवर्सिटी या स्कूलों की तरफ  गलत नजर से देखे तो उससे सबक सिखा दें।        

आजम खां ने अपने आवास पर आतिफ रजा खां समेत कई युवाओं को सपा में शामिल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। रामपुर के विकास के लिए जो पैसा आया था वह  वापस ले लिया। कहा कि रामपुर की अवाम कमजोर और गरीब है। इसलिए योगी रामपुर की अवाम पर जुल्म न करें। आजम खां ने कहा कि नकवी बिरादरान तालीम के दुश्मन हैं, जो स्कूलों को निशाना बना रहे हैं। इसमें स्वार के पूर्व एमएलए भी शामिल हैं।
विज्ञापन


नवेद मियां की ओर से इशारा करते हुए कहा कि ऐसे शख्स ने कर्बला की जमीन तक बेच डाली। उन पर धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज है। कहा उन्होंने रामपुर में कोई शराबखाना या जुआखाना नहीं बनवाया। बल्कि, गरीब बच्चों की तालीम के लिए स्कूल बनवाए हैं।       इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, नगर पालिका के चेयरमैन अजहर खां, आजम खां के  मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, नवीन शर्मा, इरशाद महमूद भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed