फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajams nearest ranu kha arrested

सांसद आजम खां के करीबी रानू खां गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
azajams nearest ranu kha arrested
रामपुर। डूंगरपुर में लोगों के घर घुसकर लूटपाट करने, तोड़फोड़ और गाली गलौज करने के मामले में पुलिस ने सांसद आजम खां के करीबी रहे रानू खां को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। वहीं, इससे पहले रानू खां के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धारा 82 की कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर के मुहल्ला डूंगरपुर में सपा शासन काल के दौरान वर्ष 2016 में आसरा कालोनी का निर्माण कराया गया था। इसके लिए कुछ लोगों के मकान तोड़े गए थे। तब भी इसका विरोध हुआ था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सांसद आजम खां के करीबियों पर रिपोर्ट दर्ज की गईं थी। डूंगरपुर प्रकरण में लूट, डकैती, मारपीट आदि की धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मामलों में पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अजहर अहमद खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खां, मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, शाह नवी उर्फ रानू खां, फिरोज खां और बरकत अली ठेकेदार को नामजद किया गया था। हालांकि, इन मामलों के आरोपियों में फसाहत अली खान शानू आदि सहित चार लोग जेल में हैं। इनके अलावा से पूर्व नगर पालिका चैयरमेन अजहर अली खां, रानू खान, फिरोज खां और बरकत अली ठेकेदार अदालत से फरार चल रहे थे, जिसके बाद अदालत ने इनके खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई का आदेश थे। गंज पुलिस ने आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किए थे और मुनादी कराई थी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने भी आरोपी के खिलाफ 25 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने पहाड़ी गेट चौराहे से शाह नवी उर्फ रानू खां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रानू खां से लूटे गए लूटे गए छह हजार रुपये (पुराने पांच सौ रुपये के बारह नोट) बरामद किए हैं। गंज कोतवाल रामवीर सिंह यादव ने बताया कि आरोपी मुहल्ला घेर पीपल वाला थाना गंज का रहने वाला है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed