फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Aulakh and Rajbala saved their shame, BJP got a crushing defeat in the stronghold of Akash.

Rampur News: औलख व राजबाला ने बचाई लाज, आकाश के गढ़ में मिली भाजपा को करारी हार

Thu, 06 Jun 2024 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 06 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Aulakh and Rajbala saved their shame, BJP got a crushing defeat in the stronghold of Akash.
रामपुर। पांच विधानसभाओं में चार विधायक होने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसमें कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख व विधायक राजबाला ने भाजपा लाज बचाते हुए अपनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिताया जरूर है, लेकिन विधायक आकाश सक्सेना व शफीक अंसारी के विधानसभा क्षेत्रों में मिले मतों ने सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी की दिल्ली की राह आसान कर दी।
विज्ञापन

आजम खां के गढ़ में भाजपा को मिली हार से जहां संगठन पर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो वहीं मौजूदा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में खराब प्रदर्शन भी भाजपा को परेशान करने वाला है। राजनीतिज्ञ विशेषज्ञों का कहना है रामपुर में मिली करारी हार का भाजपा को गंभीरता से मंथन करना होगा। रामपुर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें मुस्लिम बाहुल्य स्वार, रामपुर शहर सीट, चमरौआ आती हैं। जबकि सिख बहुल बिलासपुर व रिजर्व सीट मिलक आती हैं।
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल स्वार, रामपुर शहर और चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मौलाना मौहिब्बुल्लाह नदवी ने 1,27,818 मतों की निर्णायक लीड ली। जिसमें स्वार से 50,750, चमरौआ से 39,248 व रामपुर शहर सीट से 37,820 मतों की बड़ी बढ़त ली है। जबकि स्वार में भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल के विधायक शफीक अंसारी हैं। जबकि रामपुर शहर सीट से आकाश सक्सेना विधायक हैं। हालांकि बिलासपुर में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख व मिलक विधायक राजबाला भाजपा प्रत्याशी को जिताने में तो कामयाब तो हुए लेकिन मतों का बंटवारे ने उनके जीत का अंतर बहुत कम कर दिया। दोनों सीटों से भाजपा प्रत्याशी ने 39,720 मतों की बढ़त जरूर ली। जिसमें बिलासपुर से भाजपा ने 19,867 व मिलक से 19,853 मतों से जीत दर्ज की लेकिन ये बढ़त सपा प्रत्याशी की 1,27, 818 की निर्णायक बढ़त को मात देने में नाकाम साबित हुई। क्योंकि भाजपा के गढ़ बिलासपुर में सपा प्रत्याशी को 83,764 मत पड़े, जबकि मिलक से सपा को 78,344 वोट मिले। जबकि भाजपा के लिए दोनों मजबूत गढ़ माने जाते है, जिससे साबित हो रहा है कि सिख मतों और दलित मतों में सपा सेंध लगाने में कामयाब हुई है। पिछले 2022 लोकसभा उपचुनाव के मुकाबले भाजपा को निराशा जरूर मिली, लेकिन 2019 में आजम खां की जीत में भी तीनों सीटों ने अहम रोल अदा किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने कहा है कि कहां कमी रही है, इस पर मंथन कर रहे हैं। रिपोर्ट तैयार कर पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



2022 उपचुनाव में पांचों विधानसभा के नतीजे
2022 उपचुनाव में सपा के आसिम राजा को रामपुर शहर सीट पर 63,953 वोट मिले, जबकि घनश्याम लोधी को 56,317 वोट मिले। स्वार में सपा को 68,846 वोट मिले, जबकि भाजपा को 58,861 वोट मिले। चमरौवा सीट पर सपा को 67,510 व भाजपा को 66,533 वोट मिले। वहीं मिलक में सपा को 63,943 वोट मिले, भाजपा को 90,489 वोट मिले। वहीं बिलासपुर में सपा को 60,826 व भाजपा को 94,917 वोट मिले।


2019 लोकसभा में पांच विधानसभा के नतीजे
2019 आम लोकसभा चुनाव में बिलासपुर सीट पर सपा के आजम खां को 96373 व भाजपा की जयाप्रदा को 121897 वोट मिले। जबकि चमरौवा सीट पर सपा को 1,10,392 व भाजपा को 70552 वोट मिले। मिलक सीट पर सपा को 1,04,343 व भाजपा को 1,12,768 वोट मिले। रामपुर शहर सीट पर सपा को 1,16,057 वोट मिले, जबकि भाजपा को 75,927 वोट मिले। स्वार सीट पर सपा को 1,31,853 व भाजपा को 68094 वोट मिले।


2024 रामपुर लोकसभा सीट मतगणना में पांचों सीटों का हाल:
स्वार विधानसभा सीट
मौजूदा अपना दल के विधायक शफीक अंसारी - सपा 50,750 मतों से जीती।
सपा - 1,11,521
भाजपा - 60771
बसपा - 14,023
कुल वोट - 188432

चमरौआ विधानसभा सीट
मौजूदा सपा के विधायक नसीर खां - सपा 39,248 मतों से जीती।
सपा - 1,04,52
भाजपा - 65,280
बसपा - 9,412
कुल वोट - 1,81,370
बिलासपुर विधानसभा सीट
मौजूदा भाजपा के विधायक व कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख - भाजपा 19,867 मतों से जीती।
भाजपा - 1,03,631
सपा - 83,764
बसपा - 19,628
कुल वोट - 2,09,723

रामपुर शहर सीट
मौजूदा भाजपा के विधायक आकाश सक्सेना - सपा 37,820 मतों से जीती।
सपा - 1,03,095
भाजपा - 63,275
बसपा - 6,524
कुल वोट - 1,77,564
मिलक विधानसभा सीट - ( रिजर्व )
मौजूदा भाजपा विधायक राजबाला - भाजपा 19,853 मतों से जीती।
भाजपा - 98,197
सपा - 78,344
बसपा - 29,974
कुल वोट - 2,09,655
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed