फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Attempt to kill a married woman by burning her after the birth of a daughter, police registered a case

Rampur: बेटी पैदा होने पर विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, पति समेत 11 लोग थे शामिल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 28 Dec 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 28 Dec 2023 01:39 AM IST
सार

पीड़ित का कहना है कि बेटी पैदा होने के बाद ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Rampur: Attempt to kill a married woman by burning her after the birth of a daughter, police registered a case
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामपुर में बेटी होने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने डीजल डालकर जलाकर मारने का प्रयास किया। मायके आकर विवाहिता ने पति समेत 11 ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंज थाना क्षेत्र की जुम्मा काॅलोनी निवासी इकरा नूर का निकाह दो साल पहले बदायूं के शेखपुर वजीरगंज निवासी नूर हाशमी के साथ हुआ था।

विज्ञापन


मायके वालों ने शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज भी किया। सालभर तक सब ठीक ठाक रहा। शादी के एक साल बाद इकरा नूर ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले ताने देने लगे। आरोप है कि ससुराल वालों ने और दहेज की मांग शुरू कर दी। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन


कुछ समय पहले ससुराल वालों ने घर में रखा डीजल डालकर विवाहिता को जलाने का प्रयास किया। इससे वह मामूली रूप से झुलस गई। वह किसी तरह बचकर मायके पहुंची और सारी घटना से अवगत कराया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने गंज थाने में पति समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed