फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   attack on police team

नर्तकियों का डांस बंद कराने गई पुलिस टीम पर हमला

Fri, 04 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सैदनगर/ रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/ सैदनगर/ रामपुर  Updated Fri, 04 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नर्तकियों का डांस बंद कराने पहुंची मुरसैना पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया,जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा लिया,जिसके बाद पुलिस कर्मी अपनी गाड़ियों को छोड़कर भाग खड़े हुए। बाद में नाराज पुलिस कर्मियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को पीट दिया,जिससे हंगामा खड़ा हो गया। बाद में किसी तरह लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया।

पुलिस पर हमले का यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव का है। मुरसैना चौकी पुलिस को सूचना दी गई थी कि गांव में नर्तकियों का डांस चल रहा है,जिससे दिक्कत हो रही है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस गांव पहुंची,जहां पुलिस ने नृतकियों के डांस को बंद करा दिया। इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और पुलिस कर्मियो को घेर लिया। हंगामे के बीच कुछ लोगों ने सिपाहियों को दौड़ा लिया। इस बीच हाथापाई भी हो गई।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने यहां से दौड़ाया तो पुलिस कर्मी अपनी बाइकों को छोड़कर फरार हो गए। बाद में मुरसैना पुलिस की सूचना के बाद कई और चौकियों के पुलिस कर्मी भी यहां दुबारा पहुंच गए,जहां गुस्साई पुलिस ने पब्लिक पर अपना गुस्सा निकाला। पुलिस को जो जहां मिला उसको भी पीट दिया,जिससे अफरातफरी मच गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। हंगामे के बीच कुछ लोगों ने बीच बचाव कराया। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना था कि पुलिस दूसरे गांव में चल रहे नृत्यों को बंद नहीं करा रही है। उससे पुलिस वालो की मिलीभगत है। फिलहाल पुलिस ने अपने सिपाहियों पर हुए हमले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ रमेश सिंह का कहना है कि डांस पार्टी बिना परमीशन के चल रही थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो पुलिस ने डांस बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed