{"_id":"6a1f2d14f110c580b4064827","slug":"ats-raids-suspecting-pakistan-connection-interrogates-three-youths-rampur-news-c-282-1-rmp1016-172405-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका में एटीएस की दबिश, तीन युवकों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका में एटीएस की दबिश, तीन युवकों से पूछताछ
Wed, 03 Jun 2026 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के चर्चित आतंकवादी शहजाद भट्टी से संभावित संपर्क की आशंका पर एटीएस की टीम ने शाहबाद में दबिश देकर तीन युवकों को पूछताछ के लिए उठाया। करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया गया लेकिन उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। एटीएस अब मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार-पांच दिन पहले एटीएस टीम ने एक मोहल्ले में अचानक कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अपने साथ ले लिया था। जांच एजेंसी को उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर संदेह हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक पाकिस्तान के शहजाद भट्टी को सोशल मीडिया पर फॉलो करते थे।
एटीएस तीनों युवकों को मुरादाबाद ले गई, जहां करीब तीन घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद युवकों को घर भेज दिया गया लेकिन उनके मोबाइल फोन जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिए गए।
विज्ञापन
एटीएस मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड, चैट, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। एटीएस कई बार रामपुर में लोगों से पूछताछ कर चुकी है।