फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Asha Sanginis staging a protest have devised a strategy to march to Lucknow.

Rampur News: धरना प्रदर्शन कर रहीं आशा संगिनी ने बनाई लखनऊ कूच करने की रणनीति

Sun, 11 Oct 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Asha Sanginis staging a protest have devised a strategy to march to Lucknow.
बिलासपुर। नगर में शनिवार को आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपने आंदोलन को अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की घोषणा कर दी। 18वें दिन शनिवार को अवकाश के बावजूद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर धरना-प्रदर्शन जारी रखा। साथ ही एलान किया कि सभी कार्यकर्ता जल्द ही लखनऊ कूच करेंगी। सुबह करीब दस बजे कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और परिसर के मुख्य भवन के गेट पर धरना देकर बैठ गईं। इसके बाद उन्होंने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं के गेट पर बैठने से वहां मरीजों की आवाजाही आज भी बंद रही। पूरे दिन अस्पताल में उनके नारे गूंजते रहे। धरनास्थल पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें अपना आंदोलन आज समाप्त करना था, लेकिन शासन-प्रशासन ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इसलिए उनका धरना अब अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती।
विज्ञापन




वक्ताओं ने सरकार द्वारा आशा-संगिनियों को अनदेखा कर सारा श्रेय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देने पर भी रोष जताया। कहा कि शीघ्र ही लखनऊ कूच किया जाएगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी बात पुरजोर तरीके से पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन




धरना-प्रदर्शन में किरन गंगवार, कमलेश कुमारी, ममता देवी, चांद मुन्नी, आशा देवी, जसवीर कौर, राखी यादव, प्रीति यादव, श्यामा कुमारी, परमजीत कौर, चंद्रकली शर्मा आदि मुख्य थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed