फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   apple crop distroy due to heavy hailing in rampur

आसमान से फिर बरसी आफत, सेब को करोड़ों का नुकसान

Sun, 09 May 2021 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
apple crop distroy due to heavy hailing in rampur
रामपुर बुशहर। सेब की फसल पर एक बार फिर आसमान से सफेद आफत बरपी है। क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि ने बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। हालत यह है कि पहले से ही मौसम की मार झेल रहे बागवानों की इस ओलावृष्टि ने कमर तोड़कर रख दी है। रविवार दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि से रामपुर उपमंडल के गौरा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में अब हजारों बागवानों के सामने खासा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस क्षेत्र में लाखों सेब पेटियों का उत्पादन होता है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे रामपुर उपमंडल के कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई। सबसे अधिक ओलावृष्टि धारगौरा पंचायत, पशाड़ा, कोटी कापटी और डूगड़ू सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई है। कुछ ही देर में यहां सेब बागीचों में आसमान से कहर बनकर आए ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जबकि सड़कों पर भी ओलों की परत जम गई। सेब बहुल इन क्षेत्रों में अधिकतर लोगों की आर्थिकी सेब उत्पादन पर ही आधारित है। ओले से सेब के फलों सहित पत्ते भी झड़कर जमीन पर आ गिरे हैं।
विज्ञापन

बागवानों की वर्ष भर की मेहनत पर जहां पूर्व में हुई बर्फबारी भारी पड़ गई थी, वहीं रविवार को हुई ओलावृष्टि से रही सही कसर भी पूरी हो गई है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बागवानों ने एंटी हेलनेट का प्रयोग किया है। मगर क्षेत्र में अधिक बगीचे बिना एंटी हेलनेट के हैं। इस वजह से अधिकतर पौधों को ओलावृष्टि से काफी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के बागवान मोहन लाल शर्मा, केसी चौहान, ललित मोहन गौतम, आनंद नेगी सहित अन्य बागवानों ने कहा कि ओलावृष्टि से वर्ष भर की मेहनत पर पानी फिर गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और बागवानी विभाग से सेब की फसल को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि आर्थिक संकट के इस दौर में उन्हें पहुंचे नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed