{"_id":"590b813b4f1c1b7401442a24","slug":"animals-recovered-from-milk-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्क वैन में भरे गोवंशीय पशु पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्क वैन में भरे गोवंशीय पशु पकड़े
अमर उजाला ब्यूूरो / रामपुर
Updated Fri, 05 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ी गई मिल्क वैन, जिसमें पशु तस्कर भरकर ले जा रहे थे गोवंशीय पशु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
योगी राज में सख्ती के बावजूद गो तस्करों की हरकतें बंद नहीं हुई हैं। वे नये-नये तरीके से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम अपने क्षेत्र में छापा मारकर मिल्क वैैन को पकड़ लिया। उसमें तलाशी लेने पर गोवंश के छह पशु मिले जबकि आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गए।
यूपी में सत्ता संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों को बंद करने के साथ ही साथ पशुओं पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए थे लेकिन उसके बाद भी पुलिस पशुओं को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। आए दिन शहर में किसी न किसी तरह से पशु तस्कर उनको लेकर आ रहे है। ऐसा ही एक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। देर शाम को पुुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग एक मिल्क वैन में पशु काटने के इरादे से घेर मर्दान खां की ओर लेकर जा रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने हाथीखाने चौराहे पर चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान सामने से आ रहे मिल्क वैन को पुलिस को रोक लिया।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर आरोपी लोग मिल्कवैन छोड़कर वहां से फरार हो गए। इस दौरान चौराहे पर अफरातफरी का माहौल पैदा गया था। पुलिस उस वैन को थाने ले आई जहां पुलिस को तलाशी लेने पर उसमे छह गोवशीय पशु मिले जिनके हाथ पैर बंधे हुए थे जबकि गेट पर दूध के डिब्बे रखे हुए थे। यह देखकर पुलिस में सकते में आ गई। पुलिस ने इस मामले में घेर मर्दान खां निवास मोहम्मद अली समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन