फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   An innocent child who had gone to see the Eid fair had his neck cut by Chinese thread.

Rampur News: ईद का मेला देखने निकली मासूम की चीनी मांझे से कटी गर्दन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
An innocent child who had gone to see the Eid fair had his neck cut by Chinese thread.
रामपुर। चीनी मांझा शहर में लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। ईद का मेला देखने जा रही चार वर्षीय बच्ची इसकी चपेट में आ गई। मांझे से उसकी गर्दन बुरी तरह कट गई और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

मजार शाह बगदादी क्षेत्र निवासी तारिक खान परिवार के साथ ईद की छुट्टियां मनाने मुंबई से रामपुर आए हैं। शुक्रवार को वह अपनी पुत्री सारा खान को बाइक पर आगे बैठाकर मेला देखने जा रहे थे। बिलासपुर गेट के पास पेट्रोल डलवाने के बाद अचानक सड़क पर लटक रहे चाइनीज मांझे की चपेट में बच्ची आ गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गर्दन में कई टांके लगाने पड़े। चिकित्सकों ने बच्ची को खतरे से बाहर बताया है। घटना के बाद परिजनों ने प्रतिबंध के बावजूद बिक रहे चीनी मांझे पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed