{"_id":"6a036e92dd89783bcc039f73","slug":"allegation-of-molestation-of-female-advocate-report-filed-rampur-news-c-282-1-rmp1004-170822-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला अधिवक्ता के साथ छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला अधिवक्ता के साथ छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 12 May 2026 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 12 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। महिला अधिवक्ता ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अधिवक्ता के अनुसार वह अनुसूचित जाति से आती है। उसका रामपुर स्थित कचहरी परिसर में चेंबर है। आरोप लगाया है कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लानगर निवासी सुहैल राणा कई बार अश्लील हरकत कर चुका है। एक बार उसे बाथरूम में बंद कर दिया था। अधिवक्ता के अनुसार कुछ दिनों पहले वह अपने चेंबर पर बैठी थी। तभी बराबर वाले चेंबर पर सुहैल राणा आया और उसे देखकर अश्लील फब्तियां कसने लगा। विरोध करने पर जाति-सूचक शब्दों से अपमानित करने के साथ उसे मारने का प्रयास किया। किसी तरह चेंबर में घुसकर उसने अपनी जान बचाई। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि महिला अधिवक्ता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद