फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Allegation of illegal extortion under the guise of vehicle checks.

Rampur News: वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal extortion under the guise of vehicle checks.
रामपुर। भाकियू टिकैत की पंचायत में वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का मुद्दा गरमाया। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद और जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने आरोप लगाया कि सिविल और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों से वसूली की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक ही चेकिंग आईडी को कई मोबाइल फोन में लॉग इन कर बिलासपुर रोड पर महिला थाने से रोडवेज तक कई स्थानों पर चेकिंग दिखाई जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कहा कि चेकिंग आईडी के लॉगइन रिकॉर्ड के साथ संबंधित मोबाइल डिवाइस की भी जांच कराई जाए। आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चहिए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दरबारीलाल शर्मा ने भी पुलिस कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। इस दौरान बाल किशोर पांडेय, विशेष पांडेय, बाबुराम , मनोज कुमार, पवन सिंह, राजेश यादव, मुस्तकीम, रहीस अहमद, इकरार अहमद, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed