फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   All farmers should make Mahapanchayat successful: Padda

सभी किसान महापंचायत को बनाएं सफल : पड्डा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
All farmers should make Mahapanchayat successful: Padda
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को क्षेत्र के तमाम गांवों का भ्रमण कर 26 जून को मुरादाबाद में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। भाकियू चढ़ूनी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह पड्डा के नेतृत्व में तमाम किसानों ने क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया और महापंचायत सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने गोधी, हयातनगर, खाता, केशगढ़, लखीमपुर, सिताैरा, मंगतपुर, हजरतपुर, सूआ नगला, करतारपुर, मानपुरओझा, रम्परा बुजुर्ग, पईपुरा, ढाकी, भैंसिया, ज्वालापुर, धनौरा, नयागांव आदि गांवों का भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं करके किसानों को बताया कि 26 जून को मुरादाबाद में भाकियू चढ़ूनी की महापंचायत आयोजित हो रही है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी किसानों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

किसानों की एक पंचायत नवीन मंडी स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि गर्मी के चलते बिजली की समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में विकराल रूप ले रही है। बिजली कटौती की वजह से किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने किसानों को मुफ्त बिजली देने व ट्यूबवेल कनेक्शन के मामले में किसानों का शोषण करने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष समेत जिला सचिव सतनाम सिंह, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह, जिला संगठन मंत्री जसविंदर सिंह, दलजीत सिंह, कश्मीर सिंह, भूपराम गंगवार, भगवानदास, जाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed