फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Akhilesh is a big leader, we are servants living in small streets: Azam Khan

अखिलेश बड़े नेता, हम छोटी गली में रहने वाले खादिम : आजम खां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh is a big leader, we are servants living in small streets: Azam Khan
रामपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आठ अक्तूबर को रामपुर पहुंचने की तैयारी पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

कहा कि उन्हें जानकारी मीडिया के माध्यम से ही हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह ठीक हैं। उनकी प्राथमिकता पहले सेहत है। सपा नेता आजम खां दिल्ली से स्वास्थ्य जांच कराकर वापस लौट आए हैं। वह पिछले तीन दिन से दिल्ली के अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद इलाज के लिए वह दिल्ली चले गए थे। रविवार रात वह रामपुर लौट आए। सोमवार को वह जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने छात्रों से मुलाकात की। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में सपा मुखिया अखिलेश यादव के 8 अक्तूबर को रामपुर आने के सवाल पर कहा कि हां, इसकी जानकारी मीडिया के जरिए हुई है। हम तो छोटी सी गली में रहते हैं। यहां पर कई फीट तक पानी भर जाता है। बड़े लोग आएंगे तो अच्छा लगेगा। हर बड़े आदमी का स्वागत है। उन्होंने सेहत को लेकर कहा कि उनकी सेहत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

पांच साल तक वह एक छोटी सी कोठरी में रहे। इससे सेहत पर असर तो होगा ही। दिल्ली चेकअप कराने गए थे। तबीयत पहले से बेहतर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed