फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Akhilesh brought MP Nadvi to Bareilly but not to Azam's house.

Rampur News: सांसद नदवी को बरेली तक साथ लाए अखिलेश मगर आजम के घर नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh brought MP Nadvi to Bareilly but not to Azam's house.
रामपुर। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बुधवार को रामपुर में हुई आजम खां से मुलाकात को 2027 के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश का आजम से मिलना दर्शाता है कि आगामी चुनावी लक्ष्यों के लिए सपा को उनको साथ लेकर ही चलना होगा। यही वजह है कि पार्टी ने रामपुर के सांसद को मुलाकात में शामिल नहीं किया।
विज्ञापन


अखिलेश की यह रणनीतिक चाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा की वापसी की राह तैयार करने के लिए है। आजम खां की नाराजगी के चलते अखिलेश ने सांसद को अपने साथ न लाकर साफ कर दिया कि पार्टी में आजम की कद्र कम नहीं हुई है।
विज्ञापन


दो घंटे चली मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एलान किया कि सपा की सरकार बनते ही आजम खां और उनके परिवार पर लगे सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) सहित सभी वंचित तबकों की आवाज बुलंद होगी और 2027 में भाजपा की सरकार बदली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम खां की नाराजगी के सवाल को अखिलेश ने सिरे से खारिज करते हुए कहा, हम लगातार मिलते रहेंगे। आप लोग (पत्रकार) सब तय कर लेते हैं। अखिलेश ने आजम खां की ओर से स्थापित जौहर यूनिवर्सिटी की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि इसे बर्बाद करने वाले लोग समाज की हर चीज को बर्बाद कर रहे हैं।


2027 में भाजपा को चुनौती देने के लिए अखिलेश सामाजिक न्याय के मुद्दे को फिर से केंद्र में लाना चाहते हैं और आजम खां जैसे बड़े मुस्लिम नेता के साथ एकजुटता दिखाकर पश्चिमी यूपी के वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रहे हैं। अखिलेश का आजम खां को दरख्त और जड़ बताना महज औपचारिकता नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर और बाहर एक स्पष्ट संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed