{"_id":"64a5d221f10a5c73fa008849","slug":"agriculture-department-is-emphasizing-on-the-cultivation-of-coarse-grains-rampur-news-c-282-1-rmp1003-557-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मोटे अनाज की खेती पर जोर दे रहा कृषि विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मोटे अनाज की खेती पर जोर दे रहा कृषि विभाग
विज्ञापन
रामपुर। इस वर्ष जनपद में खरीफ सीजन में कृषि विभाग की तरफ से किसानों से मोटे अनाज की बुवाई कराने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। खरीफ को लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई ऐसे अनाज जो धीरे-धीरे विलुप्त हो चुके हैं, उनके बीज भी उपलब्ध कराने का इंतजाम किया गया है।
जून के आखिर से शुरू हुई बारिश ने खरीफ फसलों के उत्पादन को संजीवनी देने का काम किया है। इसलिए जनपद में धान की रोपाई का काम तेज गति से चल रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दे रहा है। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए संचालित की जा रही मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम नाम से संचालित नवीन योजना के अंतर्गत जनपद में सकुल ज्वार के 60, संकुल बाजारा के 33, सावा के 60 बीज की मिनी किटें कृषि विभाग के पास उपलब्ध हैं। इनका किसानों को वितरण किया जाएगा। उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार का मोटे अनाज के उत्पादन पर काफी जोर है। खरीफ के सीजन में अलग-अलग मोटे अनाजों की बुवाई के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है।
मोटे अनाज की खेती करने के इच्छुक किसान राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर सकते हैं। यहां उनको निशुल्क बीज उपलब्ध कराकर उन्नत पैदावार की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
मोटे अनाज के सेवन हैं फायदे
मोटा अनाज सेहत के नजरिये से काफी फायदेमंद है। मोटा अनाज पोषक तत्वों से भरपूर रहता है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि मोटे अनाज में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, कैिल्शयम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर बीमारियों से बचाता है।