फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After two months, a formal religious ceremony was held at Gurdwara Shaheed Baba Deep Singh.

Rampur News: गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में दो माह बाद विधिवत धार्मिक आयोजन

Fri, 21 Nov 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 21 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
After two months, a formal religious ceremony was held at Gurdwara Shaheed Baba Deep Singh.
बिलासपुर के शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा नवाबगंज में मत्था टेककर लंगर छकती संगत व मुस्तैद पुल - फोटो : reasi news
बिलासपुर। गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह नवाबगंज का अधिकार ट्रस्ट सेवा को मिलने के बाद करीब दो माह बाद बृहस्पतिवार को विधिवत धार्मिक आयोजन शुरू हो गए। संगत ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। मुख्य ट्रस्टी सतनाम कौर ने बताया कि शुक्रवार को भी गुरुद्वारे में नित नेम का पाठ शुरू होगा, जिसका भोग रविवार को डाला जाएगा।
विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जसपाल सिंह ने गुरुद्वारे में नित नेम का पाठ किया। आसा दी वार में स्थानीय जत्थे ने गुरवाणी का सबद कीर्तन किया। अंत में अरदास हुई और प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद पूरे दिन संगत गुरुद्वारे में आती जाती रही।
विज्ञापन


संगत ने श्री गुरु महाराज की सुसज्जित पालकी व शहीद बाबा दीप सिंह की समाधि के समक्ष माथा देखकर आशीर्वाद लिया। संगत को प्रसाद भी वितरित किया गया। गुरु का अटूट लंगर भी पूरे दिन बरताया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस व पीएसी मुस्तैद रही। मुख्य ट्रस्टी सतनाम कौर ने बताया कि आज गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम हुए हैं। कल शुक्रवार को गुरुद्वारे में अखंड पाठ शुरू होगा, जिसका भोग रविवार को डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिविल न्यायालय में बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन की ओर से कोतवाली प्रभारी ने ट्रस्टी पक्ष को अदालत के आदेश पर कब्जा दिलाने का शपथ पत्र दाखिल किया है।
00
पुलिस ने सिविल न्यायालय पहुंचकर ट्रस्टी पक्ष को कब्जा दिलाने का शपथ पत्र दिया
रामपुर। हाईकोर्ट ने सिविल न्यायालय के आदेश की अवेहलना मामले में तीन सप्ताह में बिलासपुर एसडीएम और कोतवाल को सिविल न्यायालय में कंप्लायंस का शपथ पत्र देने को कहा था। कोर्ट के आदेश के अनुसार 20 नवंबर को ये समय समाप्त हो रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट पहुंचकर शपथ पत्र दिया जिसमें कोर्ट के आदेश का कंप्लायंस करने की बात कहीं गई है। 24 नवंबर को पुलिस होईकोर्ट में भी कंप्लायंस का शपथ पत्र सौंपेगी।

एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि हाईकोर्ट ने सिविल न्यायालय के आदेशों की अवेहलना मामले में सुनवाई की थी। 29 अक्तूबर को हाईकोर्ट ने सिविल न्यायालय के आदेशों का पालन करने को कहा था। साथ ही तीन सप्ताह में इसका पालन करने हुए सिविल न्यायालय में कंप्लायंस का शपथ पत्र देने को कहा गया था। बृहस्पतिवार को एसडीएम और पुलिस की ओर से सिविल न्यायालय में कंप्लायंस का शपथ पत्र दे दिया गया है। कहा कि हाईकोर्ट में 24 नवंबर को सुनवाई होगी। कहा कि वहां भी शपथ पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed