{"_id":"681e68057a0ecbaf7e04f672","slug":"after-being-released-from-jail-a-teenager-was-kidnapped-again-report-filed-rampur-news-c-282-1-smbd1029-145205-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जेल से छूटते ही फिर से किशोरी का किया अपहरण, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जेल से छूटते ही फिर से किशोरी का किया अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 10 May 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 10 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
स्वार। एक किशोरी को युवक सवा माह के भीतर दूसरी बार बहला- फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता की मां की ओर से युवक समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
किशोरी की मां ने पुलिस को बताया है कि 27 अप्रैल की शाम उसकी नाबालिग बेटी को गुलवेश और वकार समेत चार लोग बहला फुसलाकर अपहरण कर जबरदस्ती घर से ले गए हैं। ये आरोपी नरपतनगर के रहने वाले हैं। बिटिया के साथ घटना के समय उसके माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे। जब घर लौटे, तब बेटी घर में नहीं थी। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि जब वह पति-पत्नी बिटिया के बारे में जानकारी के बाद आरोपी युवक के घर गए तो उन लोगों ने बेटी वापस देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज कर अभद्रता भी की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुलवेश, वकार, गुलवेश का भाई इसरार और जीजा इसरार पुत्र निसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे। मालूम हो कि एक अप्रैल 2025 को भी किशोरी का गुलवेश अपने साथियों के साथ अपहरण कर चुका है। तब भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने किशाेरी बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया था। बताते हैं कि वह जेल से जमानत पर छूटने के बाद आया और वह दोबारा से किशोरी का अपहरण कर ले गया।