फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After 38 years, the chest became wide again with pride.

Rampur News: 38 साल बाद फिर गर्व से सीना चौड़ा हो गया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
After 38 years, the chest became wide again with pride.
रामपुर। करीब 38 साल पहले भारतीय वैज्ञानिक राकेश शर्मा जब अंतरिक्ष में गए थे तो उनकी तस्वीरें देखकर सीना चौड़ा हुआ था। अब एक बार फिर चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने से हर भारतीय गौरवान्वित हो रहा है। उस समय से जुड़े लोग बीते पलों को याद करते हुए कह रहे है कि आज उनका भारतीय होने का गर्व कई गुना बढ़ गया है। उनकी जिंदगी में यह दूसरा मौका आया है, जब उन्होंने खुद की आंखों से यह ऐतिहासिक पल देखा है।
विज्ञापन


रेडियो पर मिली थी जानकारी
उस वक्त युवा थे। टेलीविजन की भी संख्या काफी कम हुआ करती थी। अप्रैल 1984 की बात है, तब रेडियो और टेलीविजन के जरिए पता चला कि भारत का वैज्ञानिक राकेश शर्मा अंतरिक्ष पर गए हैं। उस वक्त बहुत खुशी हुई थी। 38 साल बाद अब एक बार वही खुशी नजर आई। अब तकनीकी विकसित हुई तो इसका सीधा प्रसारण देखने का मौका मिला।
विज्ञापन

जसवंत सिंह

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी ताजा हैं राकेश शर्मा के अंतरिक्ष पर जाने की बात
38 साल पहले वैज्ञानिक राकेश शर्मा के अंतरिक्ष पर जाने की खबरें आज भी याद हैं। उस वक्त इसको लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा था। वहीं स्थिति अब है, लेकिन उस वक्त इतनी तकनीकी विकसित नहीं थी। जितनी की अब है। अब चंद्रयान की लैंडिंग देखकर सीना गर्व से चौड़ा हो चुका है।

अमरीक लाल
-----------------------------------
देश के वैज्ञानिकों ने किया कमाल
देश के वैज्ञानिकों ने कमाल कर दिया है। चांद पर चंद्रयान की लैंडिंग के बाद भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत जैसा कोई नहीं है। भारत एक बड़ी शक्ति बन चुका है। भारत के लिए यह गौरव की बात है। सभी देशवासियों को इस पर गर्व होना चाहिए।
-हरपाल सिंह
--------------------------------
जिदंगी में दूसरी बार गर्व महसूस हुआ
-38 साल पहले वैज्ञानिक राकेश शर्मा की अंतरिक्ष की तस्वीरें देखकर गर्व महसूस हुआ था, वहीं अब एक बार फिर खगोलीय घटना ने देश का सिर ऊंचा किया है। ऐतिहासिक पल की यह तस्वीरें लंबे समय तक याद रहेंगी। देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है।
-हरविंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed