फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Acting CMO gave notice to the driver

Rampur News: कार्यवाहक सीएमओ ने दिया वाहन चालक को नोटिस

Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Acting CMO gave notice to the driver
रामपुर। सीएमओ कार्यालय में तैनात वाहन चालक ने वायरल वीडियो में पूर्व सीएमओ पर आरोप लगाए है। मामले का संज्ञान लेने के बाद कार्यवाहक सीएमओ ने चालक को नोटिस देकर साक्ष्य पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रिटार्यड सीएमओ डा.एसपी सिंह पर स्वास्थ्य विभाग के वाहन चालक मंगलीराम ने गंभीर आरोप लगाए। वायरल वीडियो में वाहन चालक का कहना था कि पूर्व सीएमओ एसपी सिंह ने अभी तक अपना सरकारी आवास नहीं छोड़ा। जबकि उनको कार्यमुक्त हुए एक माह से अधिक का समय हो चुका है। पूर्व सीएमओ पर निजी अस्पतालों से वसूली करवाने का भी आरोप भी है।
विज्ञापन

वीडियो में वाहन चालक मंगली राम का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग में दलाली का काम हो रहा है। डिप्टी सीएमओ अस्पतालों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली कर रहे हैं। आरोप लगाया कि पूर्व सीएमओ अभी भी सरकारी आवास में रह रहे हैं और आवास छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इस मामले के बाद कार्यवाहक सीएमओ सत्यप्रकाश ने चालक मगनीराम को नोटिस देते हुए साक्ष्य पेश करने के निर्देश दिए हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed