फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused of vandalism and firing after entering the house due to enmity

Rampur News: रंजिश में घर में घुसकर तोड़फोड़ और फायरिंग का आरोप

Sat, 17 Oct 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of vandalism and firing after entering the house due to enmity
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम पंजाबनगर में रंजिश के चलते घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसकी बहू का जबरन अपहरण करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है। आरोपी बनाए गए लोग पीड़ित के बेटे के ससुराली बताए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंजाबनगर निवासी सज्जाद के बेटे का निकाह 28 जुलाई 2026 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि बहू के मायके वाले इस शादी से नाखुश थे और इसी बात को लेकर रंजिश रखते थे। सज्जाद का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर अजीतपुर के कुछ लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर जब पीड़ित और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित की बहू को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना सिविल लाइंस में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी गई शिकायत में छह नामजद और चार अज्ञात लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।
सीओ अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला पारिवारिक रंजिश का है। तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed