{"_id":"630521777df4fb6fc84d1a42","slug":"accused-of-firing-arrested-milak-news-mbd4387114105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर घायल कर देने और फायर झोंकने के मुकदमे में एक आरोपी और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर घायल कर देने और फायर झोंकने के मुकदमे में एक आरोपी और गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। कोतवाली क्षेत्र के हरसूनगला गांव निवासी जुगेंद्र के घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग करने और आग लगा देने के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जुगेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि 16 अगस्त को वह पत्नी और बच्चों के साथ घर में चाय पी रहे थे। आरोप लगाया कि इस दौरान गांव के चार लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध किया तो मारपीट की। एक व्यक्ति ने फायर झोंका लेकिन वह बच गए। शोर मचाने पर आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भाग गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामपाल, सुनील, शैलेंद्र, गौरव, अशोक, शिशुपाल, द्वारिका प्रसाद, राजेश, रवि और कांति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपी अशोक पुत्र प्यारेलाल निवासी गदईया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं, तीन आरोपी द्वारका प्रसाद, राजेश और शिशुपाल निवासी गदईया 18 अगस्त को ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।