फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   accused arrested in suicide cse of rape affected teenager

सैफनी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
accused arrested in suicide cse of rape affected  teenager
सैफनी (रामपुर)। सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर शाम एक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, बुधवार देर रात को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने परिजनों को बताया कि रविवार को उसके घर के निकट ही रहने वाले लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने आरोपी पक्ष से बात की। इसके बाद पीड़िता और आरोपी की शादी कराने की बात कही गई लेकिन, इस पर आरोपी पक्ष के लोग तैयार नहीं हुए। इस बीच घटना के बाद लोक-लाज के चलते परेशान पीड़िता बुधवार देर शाम में घर में टीन के पाइप में दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जब किशोरी का शव लटके देखा तो कोहराम मच गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातार उन पर समझौता करने और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने को लेकर दबाव बना रहे थे। इसी से परेशान होकर पीड़िता फंदे पर झूल गई। सूचना पाकर सैफनी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और बाद में एसडीएम अरुण मणि तिवारी शव का पंचनामा भरवाने के लिए गांव में पहुंच गए। देर रात को एडिशनल एसपी डॉ. संसार सिंह और केमरी सीओ ओमकारनाथ शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार वालों से जानकारी ली। देर रात को ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 452 (घर में घुसकर चोट पहुंचाना, गलत तरीके से दबाव बनाना), 376 (3) (दुष्कर्म करने), 506 (धमकाने), 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, बुधवार देर रात को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed