{"_id":"67d5e733df6698d99004f0c4","slug":"accident-on-holi-student-drowned-in-river-while-bathing-died-rampur-news-c-282-1-rmp1001-141492-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: होली पर हादसा... नहाते समय नदी में डूबा छात्र, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: होली पर हादसा... नहाते समय नदी में डूबा छात्र, मौत
Sun, 16 Mar 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
मिलक। होली के दिन नदी में नहाते समय कक्षा आठ के छात्र अजय पाल (15) की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण नदी में डूबे छात्र को खोजने में लगे रहे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद नदी से छात्र का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। वहीं गांव में होली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक के घर सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों एवं रिश्तेदारों का तांता लगा रहा।
क्षेत्र के केवलपुर गांव में होली खेलने के बाद शुक्रवार को गांव निवासी अमरपाल मौर्य का 15 वर्षीय बेटा अजय पाल अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए चला गया। दोपहर 12 बजे नहाते समय वह नदी में डूबने लगा। उसे पानी में डूबता देख गांव के अन्य बच्चों ने अजय पाल के परिजनों को सूचना दी, जिसे सुनकर वह नदी पर पहुंचे और उसकी तलाश करने में जुट गए।
इसी दौरान खबर पाकर एसडीएम सुनील कुमार, सीओ राजवीर सिंह परिहार पुलिस फोर्स लेकर नदी पर पहुंचे। ग्रामीण नदी में डूबे हुए छात्र की तलाश में जुट गए। लगभग तीन घंटे बाद छात्र का शव बरामद हो गया। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि अमरपाल के दो जुड़वा बेटे अजय और विजय थे। विजय के साथ उसका भाई अजय भी बड़ा गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था।
कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि गांव में छात्र के डूबने से उसकी मौत हो गई थी। शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।