फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   accident in swar, one dead

मासूम की मौत, तीन घायल 

Mon, 04 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार Updated Mon, 04 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident in swar, one dead
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास शीरे से भरे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की मां सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पीछा कर टैंकर को पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया। घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है।  तहसील क्षेत्र के गांव दूंदावाला निवासी कफील अहमद की पत्नी आयशा अपने तीन वर्षीय बेटे शुएब की दवा लेने गांव निवासी सैय्यद आरिफ मियां और बब्बू के साथ नगर आ रही थीं।
विज्ञापन


रविवार को जैसे ही बाइक नवाब पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची, पीछे से तेज गति से आ रहे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। महिला के हाथ से छूटकर तीन वर्षीय शुएब सड़क पर जा गिरा। बाइक अनियंत्रित हो गिर गई। शीरे से भरे टैंकर ने मासूम बालक को राैंद दिया। इसके बाद चालक टैंकर लेकर भागने लगा। बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन


तीनों की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने पीछा कर भाग रहे टैंकर को नगर के मुंशीगंज तिराहे पर पकड़ दिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। टैंकर को कोतवाली में खड़ा करा दिया। महिला के भाई अकरम की ओर से टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed