{"_id":"6139049d8ebc3e0759046b67","slug":"abdullah-azajm-pancard-issue-rampur-news-mbd4019769176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में, आज भी जारी रहेगी जिरह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में, आज भी जारी रहेगी जिरह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड के मामले में बृहस्पतिवार को भी वादी/गवाह से जिरह जारी रहेगी। बुधवार को कोर्ट में जिरह हुई, जिसके बाद कोर्ट ने मामले में अगली तारीख बृहस्पतिवार 09 सितंबर की निर्धारित की है।
भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दिसंबर 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उनका आरोप था कि अब्दुल्ला आजम ने गलत तरीके से दस्तावेज तैयार करवाकर दो पैन कार्ड बनवा लिए और उससे अनुचित लाभ ले लिया। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471,120बी में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मामले की सुनवाई रामपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। जिसमें सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता द्वारा दाखिल की गई डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज कर आरोप तय हो चुके हैं। इस मामले में भी अब गवाही की प्रक्रिया शुरू हो गई है।मामले में शनिवार को वादी व गवाह आकाश सक्सेना के बयान व जिरह की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। कोर्ट में मामले की सोमवार को भी सुनवाई थी लेकिन, वादी के कोर्ट न आ पाने के कारण मंगलवार की तारीख लग गई थी। इसके बाद मंगलवार के बाद बुधवार को भी वादी से जिरह हुई। वादी आकाश सक्सेना के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि बुधवार को भी कोर्ट में वादी से जिरह की गई।
विज्ञापन
जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि मामले में बुधवार को वादी आकाश सक्सेना से जिरह हुई। इस मामले में कोर्ट में बृहस्पतिवार 09 सितंबर को भी सुनवाई होगी, जिसमें जिरह जारी रहेगी। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भी तारीख है।