फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   abdulla azajm told

स्वार-टांडा के विकास पर 330 करोड़ खर्च

Wed, 28 Sep 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
abdulla azajm told
रामुपर में मगंलवार को स्वार क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते अब्दुल्ला आजम। अमर उजाला

विज्ञापन

नगर विकास मोहम्मद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां विकास का लेखा-जोखा लेकर स्वार के कई गांवों में पहुंचे। उन्होंने अवाम के बीच जाकर विकास का हिसाब दिया। बोले, उनके वालिद ने स्वार-टांडा क्षेत्र में 330 करोड़ रुपये का विकास कराया है।चुनाव का मापदंड विकास होना ही चाहिए। 

स्वार-टांडा से  अब्दुल्ला आजम खां मंगलवार को मानपुर उत्तरी, खुशहालपुर, लाड़पुर सेमरा, हसनपुर उत्तरी, किशनपुर मोलागढ़ और धर्मपुर पहुंचे। उन्होंने सपा के शासनकाल में कराए गए गए विकास कार्यों का ब्योरा दिया। बुकलेट के लिए जरिए विकास कार्य गिनाएं। उन्होंने कहा कि स्वार-टांडा के विकास पर अब तक 330 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। लालपुर का डैम और बैराज इससे अलग है। विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। बैराज बनने से सूखे की स्थिति पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि विधायक नवेद मियां जनता की नहीं, बल्कि अपनी भलाई के लिए पार्टियां बदलते हैं। वह राज्यसभा में क्रास वोटिंग के इल्जाम में कांग्रेस से निकाले गए। नवेद मियां को भी जनता के बीच जाकर विकास का लेखा-जोखा देना चाहिए। चुनाव का मापदंड अपना एशो अराम नहीं, बल्कि विकास होना चाहिए। वह स्वार किसी को बांटने नहीं लोगों को जोडने आएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा और बसपा पर भी निशाना साधा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, रामपुर गन्ना समिति के चेयरमैन मसूद अली खां गुड्डू, रियासत प्रधान, जफर एडवोकेट, अफसर खां, फरजंद अली, हामिद गोल्डन, जनरैल सिंह, शकील अंसारी, हाफिज आबिद, प्रीतम सिंह प्रधान भी थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed