फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A woman was raped on the pretext of marriage, the accused was arrested

Rampur News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A woman was raped on the pretext of marriage, the accused was arrested
मिलक खानम (रामपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ पास के एक गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो बना ली। युवती की शादी होने के बाद आरोपी ने ससुराल में अश्लील वीडियो भेजकर पति से तलाक करा दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पांच जून को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच साल पहले पास के गांव टाहकला निवासी अरमान ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर संबंध बना लिए और अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि वह पांच साल तक उसके साथ संबंध बनाता रहा और जब वह शादी की बात कहती तो टाल मटोल कर देता। बाद में परिजनों ने उसकी शादी मुरादाबाद के एक गांव निवासी युवक से कर दी। आरोपी ने अश्लील वीडियो उसकी ससुराल भेजकर पति से तलाक करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरमान के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को जमनी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। मिलक खानम इंस्पेक्टर ज्योति सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed