{"_id":"696d35f4b48a7d4b440c9e9c","slug":"a-tempo-coming-from-the-wrong-direction-crushed-three-people-including-a-father-and-son-riding-a-bike-resulting-in-their-death-rampur-news-c-282-1-rmp1024-162307-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गलत दिशा से आ रहे टेंपो ने बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गलत दिशा से आ रहे टेंपो ने बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन को कुचला, मौत
Mon, 19 Jan 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
धमोरा क्षेत्र में हाईवे पर कोहरे में हुआ हादसा, वाहन हटाते समय ट्रक की टक्कर से चालक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के बीच हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे टेंपो ने बाइक सवार पिता, पुत्र और भतीजे को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाते समय पीछे से आ रहे एक ट्रक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिलक कोतवाली क्षेत्र के लाडपुर गांव निवासी मान सिंह (45), उनका बेटा सूरज (21) और भतीजा कल्याण (20) रामपुर में मजदूरी का काम करते थे। रविवार सुबह तीनों एक ही बाइक से काम पर जा रहे थे। घने कोहरे के कारण वे धीमी गति से चल रहे थे। शहजादनगर के पास मुरादाबाद की ओर से बरेली जा रहे गलत दिशा के टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर दूर जा गिरे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन को हाईवे पर छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इसी दौरान पुलिस जब क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवा रही थी, तभी पीछे से आ रहा ट्रक, जिसे हरदोई निवासी मोहम्मद रजा चला रहा था, आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गलत दिशा में दौड़ता रहा टेंपो, पुलिस ने नहीं रोका
धमोरा। शहजादनगर जीरो प्वाइंट पर पुलिस तैनात होने के बाद भी टेंपो गलत दिशा से आ रहा था। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गए हैं। सवाल यह है कि गलत दिशा में चलने के बाद भी आखिर पुलिस ने उसे क्यों नहीं रोका। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
धमोरा। हादसे में पिता-पुत्र व भतीजे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटना की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंचे। एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। संवाद
वर्जन 00
शहजादनगर क्षेत्र में हाईवे पर एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। सामने से आए टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों का पोस्टमार्टम कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। प्रशासन की तरफ से तीनों के परिवार की मदद के लिए भी बात की गई है। -विद्या सागर मिश्र, एसपी