{"_id":"6931f17f6849f29a280fe17b","slug":"a-report-has-been-filed-against-a-person-from-kashipur-for-assault-and-demanding-extortion-of-rs-10-lakh-rampur-news-c-282-1-smbd1029-159207-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मारपीट व 10 लाख की रंगदारी मांगने में काशीपुर के व्यक्ति पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मारपीट व 10 लाख की रंगदारी मांगने में काशीपुर के व्यक्ति पर रिपोर्ट
Fri, 05 Dec 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मिलक नौखरीद गांव निवासी यशवंत सिंह ने काशीपुर उत्तराखंड निवासी आशीष कुमार और उसके साथियों पर रंगदारी के दस लाख रुपये और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए स्वार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिलक नौखरदी गांव निवासी यशवंत सिंह ने बताया कि एक साल पहले 30 नवंबर को बिना हस्ताक्षरित दो चेक तथा अन्य कागजात रास्ते में कहीं गिर गए थे। इसकी गुमशुदगी स्वार कोतवाली में दर्ज कराई थी और यूपी प्रथमा ग्रामीण बैंक को भी सूचित किया था। उसका कहना है कि गुम हुए चैक सुभाषनगर, काशीपुर निवासी आशीष कुमार को मिल गए थे, जिसने उनके घर का पता व मोबाइल नंबर का पता लगाकर चेकों का दुरुपयोग करने की धमकी देते हुए उससे 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी।
पीड़ित का यह भी कहना है कि 4 जून 2025 की शाम वह बाजपुर से लौट रहे थे, तभी हाईवे सर्विस रोड के पास आशीष कुमार और तीन अज्ञात साथियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर गाली-गलौज व मारपीट करते हुए। मारपीट की और जेब में रखे 5000 रुपये भी लूट लिए गए। बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली स्वार पहुंचा लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद एसपी से भी गुहार लगाई मगर कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दे दिया। इसके तहत कोतवाली पुलिस
विज्ञापन
ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।